सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट सुधारने और हादसों पर रोक के दिए सख्त निर्देश
आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने की, जिसमें डीएम श्री समीर सौरभ, जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में एनएच-27 (बलथरी, हथुआपुर, चैनपट्टी, देवापुर से बांका व मोहम्मदपुर ओवरब्रिज) सहित सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर तुरंत सुरक्षात्मक सुधारात्मक उपाय, संकेतक व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को मुआवजा भुगतान में तेजी लाने और समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने का कड़ा आदेश जारी किया गया।