सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन की अध्यक्षता में 'दिशा' की बैठक आयोजित, विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने की, जिसमें डीएम श्री समीर सौरभ, विधायक, विधान पार्षद एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में थावे रेलवे स्टेशन के कायाकल्प, भवनहीन विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्धता, नए बस स्टैंड निर्माण, सारण नहर पुनर्स्थापन, सदर अस्पताल में जलनिकासी, और छाड़ी नदी को अतिक्रमण मुक्त करने पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद एवं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी विभागीय अड़चनों को दूर करते हुए जनसमस्याओं के त्वरित व समयबद्ध निष्पादन के सख्त निर्देश दिए।