नौगावां सादात: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस ने विशेष सतर्कता अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात के नेतृत्व में थाना अमरोहा देहात पुलिस, एलआईयू, एंटी-सबोटाज टीम और डॉग स्क्वॉड ने रोडवेज बस स्टैंड, विशाल मेगा मार्ट, होटल-ढाबों, बंबूगढ़ चौराहे समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग की।