लखीसराय: लखीसराय में जिला स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम, जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
लखीसराय जिला स्थापना दिवस के मौके पर शहर के नगर भवन में शुक्रवार की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.अपराह्न 7 बजे इसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई.उन्हे प्रशस्ति पत्र दिया गया.