अजयगढ़: अजयगढ़ में शिक्षा के मंदिर की बदहाली, जर्जर छत से टपक रहा पानी, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
विकासखंड अजयगढ़ के संकुल केंद्र बनहरी अंतर्गत ग्राम निमहा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की भवन व्यवस्था बदहाल है। लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूल की जर्जर छत से पानी टपकने के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान कक्षों में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों के बैठने तक की समस्या खड़ी हो जाती है। प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद