नागौद: CMO ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर कचरा डालने की अपील की
Nagod, Satna | Nov 15, 2026 गौद। मुख्य नगर परिषद अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार रात नगर की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सफाई मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की।