चूरू: एनएच 52 चारणों की ढाणी के पास सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में एक महिला की मौत व 7 लोग घायल
Churu, Churu | Sep 5, 2024 चूरू के एनएच 52 दूधवाखारा थाना क्षेत्र में चारणों की ढाणी के पास कुबेर होटल के सामने खड़ी श्रद्धालुओं की एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गयी जबकि 7 लोग घायल हो गये। तीन गंभीर घायल महिलाओं को प्राथमिक ईलाज के बाद रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर दूधवाखारा पुलिस मौके पर पहुंची।