चूरू: जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान व स्वच्छ भारत दिवस की गतिविधियों के लिए ली बैठक
Churu, Churu | Sep 5, 2024 जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा है कि 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान व 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के दिन संपादित की जाने वाली गतिविधियां बेहतरीन ढंग से संपादित हो। जिला कलक्टर ने गुरुवार को आयोजित बैठक में समस्त नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता के लिए नियमित गतिविधि हो।