चूरू: गांव गाजसर के राजकीय विद्यालय में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड के मुख्य आतिथ्य में हुआ विकास कार्यो का लोकार्पण
Churu, Churu | Sep 5, 2024 शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजसर में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड, विधायक हरलाल सारण, प्रधान दीपचंद राहड, प्रारंभिक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमदत्त सारण, दानदाता परमानंद जोशी, अर्जुन प्रजापत, मुखराम बुडानिया, सहीराम पूनिया, शिवदान सिंह कस्वां, प्रेरक अशोक शेखावत बतौर अतिथि मंचस्थ रहे।