ढीमरखेड़ा: खोखला दावा: घुघरा परसेल सड़क जर्जर, राहगीरों को हो रही भारी मुश्किल
विकास के दावों के बीच ढीमरखेड़ा क्षेत्र की घुघरा से परसेल तक जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना की करीब दो किलोमीटर लंबी सडक पिछले दो वर्षों से बदहाली का शिकार बनी हुई है वर्ष 2023-24 की भीषण बाढ मे इस सडक का करीब एक किलोमीटर हिस्सा बह गया था लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो साल बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार विभाग ने इसकी मरम्मत कराने की जरूरत तक नही समझी