बीकानेर: बीकानेर में 40 सरकारी स्कूलों को मिले स्मार्ट पैनल और ड्यूल डेस्क, केंद्रीय मंत्री ने दी सौगात
बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर हुडको द्वारा जिले के 40 सरकारी विद्यालयों को इंटरएक्टिव पैनल और ड्यूल डेस्क वितरित किए गए। सुजानदेसर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सवा करोड़ रुपए की लागत से सीएसआर मद के तहत यह सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इससे जिले के करीब 15 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम