मंडला: कांग्रेस नेता पर अशोभनीय भाषा के प्रयोग का आरोप, थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग
Mandla, Mandla | Jul 26, 2026 रविवार तीन बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष शिवा राजू राजपूत ने मंडला कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए संबंधित फेसबुक यूजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।