खंडवा। जिला अधिवक्ता संघ खंडवा द्वारा सोमवार को मध्यप्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन में शिवपुरी के अधिवक्ता संघ सचिव संजय सक्सेना की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र पाराशरी के नेतृत्व में सौं