टीकमगढ़: माडूमर गांव के पास सड़क हादसे में गाय को बचाते समय व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के माडूमर गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम दीपक निवासी पठा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से अपने गांव से टीकमगढ़ जा रहा था रास्ते में माडूमर गांव के पास अचानक उसकी बाइक के सामने गाय आ गई और गाय को बचाते समय बाइक अनियंत्रित होने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।