टीकमगढ़: टीकमगढ़ चकरा में मकान निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ चकरा पर एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम भगतराम अहिरवार निवासी चकरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि घर पर मकान निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान अचानक एक दीवार भगतराम के सिर पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।