टीकमगढ़: लिधौरा आश्रम में गिरकर घायल हुए 103 वर्षीय महंत से मिलने वृंदावन के मलूक पीठाधीश्वर पहुंचे टीकमगढ़
टीकमगढ़ के मंडी रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में 103 वर्षीय महंत दामोदर दास महाराज का इलाज चल रहा है। लिधौरा आश्रम में गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। रविवार को वृंदावन धाम के मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज देवाचार्य ने उनसे मुलाकात की । मलूक पीठाधीश्वर के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अस्पताल पहुंचे।