शिवपुरी नगर: डीएपी खाद नहीं मिलने से परेशान पटसारी गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
कोलरास तहसील के अंतर्गत आने वाले पटसारी गांव के रहने वाले ग्रामीण एकत्रित होकर आज मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे कलेक्टर के पास पहुंचे। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की बीते रोज पूर्व शिवपुरी में डीएपी खाद लेने आए थे। जहां उन्हें टोकन तो दे दिया गया। पर वह जब खाद लेने गए तो उन्हें यह कहते हुए खाद नही दिया की डीएपी खाद खत्म हो गया।