चौसा: चौसा प्रखंड: उर्दू मध्य विद्यालय मुर्गिया टोला की हालत खस्ता, परिसर में नाले का गंदा पानी
चौसा प्रखंड क्षेत्र के लव लग्न अंतर्गत उर्दू मध्य विद्यालय मुर्गिया टोला की स्थिति इन दिनों स्थिति भयावह बनी हुई है। विद्यालय परिसर में घुटने भर नाले का गंदा पानी जमा हुआ है। उक्त पानी से ही प्रतिदिन शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा आवागमन को विवस है। स्थिति इतनी भयावह है की महामारी का खतरा बना हुआ है। लोग जल्द से जल्द निदान की मांग कर रहे हैं।