छतरपुर में बारिश का कहर: NH-339 पर तालाब जैसी दिखी सड़क, जनजीवन अस्त-व्यस्त
छतरपुर जिले भर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार जलभराव के कारण क्षेत्र की मुख्य सड़कें और मार्ग जलमग्न हो चुके हैंबमीठा-खजुराहो नेशनल हाईवे (NH-339) की देखने को मिल रही है, जहाँ बमीठा नगर से गुजरने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न होकर किसी तालाब जैसी नजर आ रही है। सड़क पर कई फीट पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई है और पैदल राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने पर आक्रोश जताया है।