भोपाल सागर जिले के प्रतिभाशाली युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात की। फिल्म 'हनुमान अंश' में उनके गाए लोकप्रिय गीत ने सभी का दिल जीत लिया है। इस दौरान सीएम ने सुनील लोधी और उनके माता-पिता का सम्मान किया और 1 लाख की सम्मान निधि देने की घोषणा की। साथ ही उनकी आंखों की रोशनी के इलाज के लिए जांच कराने का आश्वासन भी दिया।
#Bhopal #CMMadhyaPradesh #SunilLodhi #BundeliSinger #HanumanAnsh