कोलकाता पहली बार श्री हनुमंत कथा के लिए पूज्य बागेश्वर सरकार कोलकाता के हावड़ा पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।कोलकाता एयरपोर्ट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूज्य सरकार का भव्य और जोरदार स्वागत किया। भक्तों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान पूरा एयरपोर्ट परिसर ‘जय राम, जय श्री बागेश्वर बालाजी भगवान’ के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों में उत्साह और आस्था का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।पूज्य सरकार 6 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहेंगे, जहां वे श्रद्धालुओं को श्री हनुमंत कथा का रसपान कराएंगे।उनके आगमन से पहले ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था और अब उनके पहुंचने के बाद भक्ति का रंग और भी गहरा हो गया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
@topfans बागेश्वर धाम सरकार #बंगाल #हनुमंतकथा