नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति समेत 6 अधिकारियों पर ऑनलाइन एफआइआर दर्ज कराई गई है। विश्वविद्यालय के छात्र राहुल दुबे ने मुकदमा दर्ज कराया है। छात्र राहुल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 10 सितंबर को राज्यपाल (कुलाधिपति) से मिलकर विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों की शिकायत की थी।