केशकाल: खालेबेन्दी के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान, कोहड़ापारा में नए हैंडपंप से मिल रहा शुद्ध पेयजल
केशकाल ब्लाक अंतर्गत खालेबेन्दी गांव के कोहड़ापारा में निवासरत सात परिवारों को वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में पब्लिक एप में प्रमुखता से खबर दिखाया गया।जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देश पर जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।जिसके बाद कोहडापारा में हेडपंप स्थापित किए ।