केशकाल: ग्राम नीराछिंदली में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के साहस को किया नमन, MLA भी शामिल
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को 3 बजे केशकाल वि.खंड के ग्राम नीराछिंदली में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से स्कूली बच्चों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस तिरंगा यात्रा में विधायक नीलकंठ टेकाम भी शामिल हुए।विधायक,एसडीएम समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने शहीद विक्रमसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए