केशकाल: कोनगुड में देव जात्रा का आयोजन, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम हुए शामिल
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ में शुक्रवार को देव जात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। जिन्होंने शीतला माता मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।विधायक ने इस देव जात्रा में आए हुए देवी देवता एवं डांग डोली का फूलमाला, नारियल अर्पित कर दर्शन किए।