केशकाल: बस स्टैंड में वन नेशन वन इलेक्शन पर हुआ विधानसभा स्तरीय परिचर्चा कार्यक्रम, कांकेर सांसद और केशकाल विधायक हुए शामिल
केशकाल के बस स्टैंड में सोमवार की शाम 6 बजे वन नेशन वन इलेक्शन पर विधानसभा सभा स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया गया।जहाँ कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग,केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी पोटाई, जनपद पंचायत फरसगांव अध्यक्ष मानकुराम नेताम,केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी,नगर पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष प्रशांत पात्र सहित क्षेत्रवासी थे ।