केशकाल: ग्राम कर्रारमेटा में आयोजित देव जातरा में शामिल हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, नवनिर्मित देवगुढ़ी का किया लोकार्पण
केशकाल क्षेत्र ग्राम ग्राम कर्रारमेटा में मंगलवार को देव जातरा का आयोजन किया गया। आयोजन में सुबह 10 बजे केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। विधायक ने नवनिर्मित जिम्मेदारिन माता मंदिर का लोकार्पण कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजन से विधायक ने मुलाकात की। इस दौरान केशकाल जनपद अध्यक्ष नंदनी पोटाई भी मौजूद रहे ।