केशकाल: सुरडोंगर तालाब में सफाई के दौरान सफेद कपड़े में बंधी मिली हिंदू देवी-देवताओं की फोटो, धर्मांतरण का लग रहा है मामला
रविवार सुबह केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की अगुवाई में स्थानीय,जनप्रतिनिधियों,नगरवासियों ने मिलकर सुरडोंगर तालाब में साफ सफाई का कार्य किये।इस दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।तालाब सफाई करते वक्त पानी मे हिन्दू देवी देवताओं व गोंडवाना समाज के देवों की 1 दर्जन फ़ोटो नए सफेद कपड़े में लपेट कर तालाब में फेंकी हुई मिली।प्मामले को धर्मांतरण से जोड़ जा रहा है।