बदनावर: बदनावर विधानसभा क्षेत्र में बने यात्री प्रतीक्षालयों को सफेद रंग में रंगा जाएगा, कलेक्टर ने आदेश किया जारी
Badnawar, Dhar | Nov 25, 2024 बदनावर विधानसभा के यात्री प्रतीक्षालय अब भाजपा या कांग्रेस के रंग में नहीं, बल्कि सफेद रंग में पोते जाएंगे। यह आदेश धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जारी किया है। माना जा रहा है कि अब प्रतीक्षालयों में अपने-अपने रंग लगाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहा विवाद थम जाएगा।