बदनावर: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की जगह स्टेडियम व जमीन जनता के हित में इस्तेमाल करें: नगर परिषद से बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत
Badnawar, Dhar | Nov 24, 2024 बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि नगर परिषद बदनावर ने बदनावर में कलेक्टर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए जमीन की मांग की है। मेरा नगर परिषद से अनुरोध है उन्होंने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तो बना दिए है। सीएम राइज स्कूल के पास की जमीन पर स्टेडियम बनाए तथा नगरवासियों के लिए गार्डन बनाए। इस जमीन का उपयोग बदनावर की जनता के हित में किया जाए।