बदनावर: नगर के बूथ क्रमांक-64 और 67 पर BJP जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात'
Badnawar, Dhar | Nov 24, 2024 भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 नवंबर रविवार को सुबह करीब 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने बदनावर नगर के बूथ क्रमांक 64 एवं 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' 116वें संस्करण को सुना।