बदनावर: ग्राम भारारुंडी से बदनावर पुलिस ने ₹3.75 लाख के गांजे के पौधे किए जब्त, आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज
Badnawar, Dhar | Nov 23, 2024 बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम भारारुंडी से पुलिस ने 3 लाख 75 हजार रुपये के गांजे के पौधे जप्त किए है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने खेत से 125 नग हरे गांजे के पौधे किमती करीब 3,75,000 रूपये के जप्त किये है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी फरार है।