बदनावर: बदनावर में 5 साल बाद शुरू होगी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, मिट्टी परीक्षण जिला अधिकारी ने कहा- अनुबंध की प्रक्रिया जारी है
Badnawar, Dhar | Nov 22, 2024 बदनावर में चावंडाखेड़ी मॉर्ग पर करीब 5 साल पहले खोली गई मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला अब शुरू होने जा रही है। किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण करने के लिए साल 2019 में प्रदेश सरकार ने मिट्टी परीक्षण के लिए विकासखंड स्तर पर करीब 256 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की थी। इसका लोकार्पण होने के बाद से यह बंद थी।