बदनावर: यात्री प्रतीक्षालय में PM-CM की फोटो पर कलर पोतने के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Badnawar, Dhar | Nov 23, 2024 बदनावर विधानसभा क्षेत्र के करीब 40 बूथों पर बने यात्री प्रतीक्षालयों पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री के फोटो पर कलर पोतकर उनके ऊपर कांग्रेसी विधायक भंवरसिंह शेखावत का फोटो लगाने विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बदनावर में तहसीलदार कार्यालय पर तहसीलदार को ज्ञापन दिया तथा ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।