शाजापुर: सावन के अंतिम सोमवार मंगलनाथ महादेव सहित अन्य शिवालयो लगी भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना का दौर जारी शाम को विशेष श्रृंगार
सावन के अंतिम सोमवार को भी सुबह से ही प्राचीन मंगलनाथ महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी हुई है और भक्त श्रद्धा भाव से भगवान मंगलनाथ का पूजन अर्चन कर रहे हैं।शाजापुर के ओंकारेश्वर,जयेश्वर,नीलकंठेश्वर सहित शिव मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ जमा हो रही है।प्रात: 4 बजे और फिर 6बजे अभिषेक किया गया।उसके बाद बाबा की आरती की गई।शाम को विशेष श्रृंगार होगा।