शाजापुर: शाजापुर में गरासिया घाट पर गायत्री परिजनों द्वारा आयोजित किया गया कर्मकांड एवं यज्ञ, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
शाजापुर में गरासिया घाट पर गायत्री परिजन द्वारा कर्मकांड एवं यज्ञ का आयोजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनेऊ धारण करने वाले लोगों द्वारा विशेष पूजन कर्मकांड किया गया। जिसमें गोमूत्र, दूध, दही, शहद, मिट्टी सहित अन्य पदार्थों से स्नान किया गया। नया जनेऊ धारण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से कर्मकांड व यज्ञ किया।