शाजापुर: सर्व ब्राह्मण समाज एवं नित्यानंद आश्रम ट्रस्ट द्वारा मनाया गया श्रावणी पर्व
शहर के नित्यानंद आश्रम पर सर्व ब्राह्मण समाज एवं नित्यानंद आश्रम ट्रस्ट द्वारा श्रावणी पर्व सामूहिक रूप से मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस आयोजन में शामिल लोगों द्वारा सामूहिक सामूहिक पूजन किया गया। इसके बाद नया यज्ञोपवीत धारण किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि हर वर्ष यह आयोजन होता है।