तिजारा: भिवाड़ी में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और एक बाइक बरामद
Tijara, Alwar | Jun 3, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने मोबाइल छीन कर भागने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बुधवार सुबह 11:00 बजे बताया कि आरोपी के कब्जे से लूट गया मोबाइल और घटना में काम में ली गई बाइक भी बरामद कर ली गई है आरोपी की पहचान तालीम खान उर्फ टैली निवासी करंडा के रूप में हुई है आरोपी पर पहले भी लूट का एक मामला दर्ज है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।