बरहेट: संथाल परगना आयुक्त ने बरहेट के प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता सूची सुधार शिविर का निरीक्षण किया
प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को मतदाता सूची में शामिल एनोमली वाले मतदाताओं की त्रुटियों के सुधार को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मतदाताओं के नाम, उम्र एवं अन्य प्रकार की त्रुटियों को आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सुधारने की प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर का निरीक्षण संथाल परगना आयुक्त शैलेंद्र लाल ने की।