मंझनपुर: सिंघिया में छत पर सोते वक्त युवक के ऊपर गिरा पंखा, करंट लगने से इलाज के दौरान मंझनपुर जिला अस्पताल में हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद के सिंघिया मोहल्ले में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक राहुल (पुत्र स्व. विजय बहादुर) अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक चल रहा फर्राटा पंखा उसके ऊपर गिर गया। पंखे की टूटी हुई तार चारपाई पर गिर पड़ी, जिससे राहुल करंट की चपेट में आ गया।