भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मोर्चा की आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर तक सशक्त नेटवर्क तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण मंथन किया गया। बैठक में विशिष्ट रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।