डग: डग में सीएचसी के सफाई कर्मचारी के साथ हुई मारपीट, जाति सूचक शब्दों से संबोधित करते हुए जान से मारने की दी धमकी
Dug, Jhalawar | May 20, 2024 डग सीएचसी में कार्यरत सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोहर लाल की अस्पताल परिसर की पार्किंग में बाइक लगाने की बात को लेकर बाइक सवार युवक साजिद ने अपशब्दों का प्रयोग कर मारपीट की जिससे हाथ में गहरी चोट आई है। आरोपी ने अभद्र भाषा में जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।