डग: चौमहला में बामनदेवरिया हाजड़िया कंजार्डेरा मार्ग बना दुर्घटना मार्ग, सरकार के मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह रहे लोग
Dug, Jhalawar | May 16, 2024 चौमहला मे बामनदेवरिया हाजडिया कंजर डेरा मार्ग में आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है लोग। सरकार चाहे विकास के कितने ही बड़े-बड़े दावे कर ले, लेकिन उन दावों के पीछे की इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया सकता है कि सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गांव को उन्हेल मार्ग से जोड़ने वाली सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।