डग: भवानीमंडी थाना क्षेत्र में महिला ने सास-ससुर, ननद व पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला कराया दर्ज, एसपी को दिया परिवाद
Dug, Jhalawar | May 17, 2024 भवानीमंडी थाना क्षेत्र के अनंतविहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर परिवाद दिया है, जिसके आधार पर भवानीमंडी पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पति बलराम, ससुर कालूराम, सास गुलाबबाई, ननद रेखाबाई पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।