डग: भैंसोदामंडी में वृद्धा ने पोलिंग एजेंट पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप
Dug, Jhalawar | May 13, 2024 भैंसोदामंडी मे वृद्धा ने पोलिंग एजेंट पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। भेसोदा नगर परिषद के आदर्श मतदान केंद्र संख्या 23 पर मतदान करने पहुंची 65 वर्षीय वृद्ध महिला इंद्रा बाई ने कांग्रेस पोलिंग एजेंट पर उसके मत का प्रयोग करने का आरोप लगाया जिसके बाद भाजपा नेताओं एवं पीठासीन अधिकारी में बहस हो गई। पीठासीन अधिकारी ने वोट चैलेंज की मांग मानने से इनकार कर दिया।