डग: आवर में कलश यात्रा में हुई कहासुनी व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में थानाधिकारी निलंबित
Dug, Jhalawar | May 18, 2024 आवर में गौकथा से पूर्व निकाली जा रही कलश यात्रा में हुई कहासुनी के बाद पैदा हुई स्थिति को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने पगारिया थानाधिकारी विजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। जहां मामले में तनाव होने और माहौल बिगड़ने पर पुलिस की लापरवाही सामने आई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया।