घोड़ाडोंगरी: धाड़गांव में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी, बाइक सवार युवक हुआ घायल
धाड़गांव में गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार धाड़गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार शाहपुर निवासी लोकेश धुर्वे घायल हो गया।