बिसवां: बिसवां क्षेत्र के गुरेरा में होली मिलने गई एक नाबालिग लड़की का गांव के युवक द्वारा जबरन अपहरण का प्रयास किया गया
कोतवाली बिसवां क्षेत्र के ग्राम गुरेरा में होली मिलने गई एक नाबालिग लड़की को गांव के ही युवक द्वारा जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरेरा निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी ने बिसवां कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार की देर शाम जब वह होली मिलने गई थी।