बहराइच: केडीसी के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत केडीसी के पास एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते-देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया है। पीड़ित ने सोमवार को बताया कि अज्ञात कारण से दुकान में आग लगी है। लाखों का माल जलकर खाक हो गया है।