बहराइच: छावनी स्थित पतंजली स्टोर के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पहचान नहीं हुई
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित छावनी चौराहा स्थित पतंजली स्टोर के पास शनिवार दोपहर को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने रविवार शाम को जानकारी देते हुए बताया की शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है मामले की पड़ताल की जा रही है।